JAUNPUR NEWS : मूलभूत समस्याओं से ग्रसित है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उसराव
अजय पाण्डेय
जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उसराव में प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में टेक्नीशियन इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर, आरएसी, कोपा, वेल्डर, आईटी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक, प्लंबर, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग, बेसिक कोस्टोमोलॉजी का कोर्स कराकर छात्र—छात्राओं को प्रशिक्षित किया जाता है जिससे वह स्वावलंबी बन सकें परंतु संस्थान आज भी मूलभूत समस्याओं से ग्रसित है। छात्र—छात्राओं को मेन रोड से लिंक रोड होते हुए संस्थान तक पहुंचने का मार्ग बहुत ही अस्त-व्यस्त है। जलजमाव होने के कारण शिक्षक एवं शिक्षार्थियों को अपने संस्थान में समय से उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। बताते चलें कि यह विद्यालय विकास खंड रामनगर अंतर्गत आता है। विद्यालय का निर्माण हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके है। पत्रकारों की टीम द्वारा संस्थान के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अनुदेशक सहित वहां के शिक्षार्थियों से बात करने पर यह पता चला कि विद्यालय तक पहुंचने में बहुत ही मशक्कत का सामना करना पड़ता है और शाम होने के बाद यदि विद्युत (लाइट) न हो तो अंधेरा छा जाता है जिसके लिए विद्यालय प्रांगण में सोलर लाइट की आवश्यकता है। आने—जाने का मार्ग सुरक्षित हो। संस्थान तक कोई भी व्यक्ति सितम सराय पुलिस चौकी से आराम से पहुंच सके। इस समय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अपने संस्थान में सुचारू रूप से परीक्षा कराने में व्यस्त है। प्रधानाचार्य ने बताया कि नए छात्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अपनी इच्छा से संबंधित ट्रेडों के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। संस्थान संबंधित उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए यह बताना चाहेंगे कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई उसराव मड़ियाहूं जौनपुर के लिए सड़क और सोलर लाइट या समुचित विद्युतीय व्यवस्था होना अति आवश्यक है जिससे प्रशिक्षार्थियों को सही ढंग से प्रशिक्षण दिया जा सके। मूलभूत समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारी और सरकार को ध्यान देने की आवश्यकताओं है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













