Jaunpur News:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
वाराणसी के सारनाथ पूजा में सम्मिलित होने जा रहा था बाइक सवार
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के देवकली बाजार के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार को ओवर टेक करने के चक्कर में साइड मार दी जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये।
विदित हो कि सुनील मौर्य पुत्र लालजी मौर्य 23 वर्ष व अंकुश मौर्य पुत्र भरत लाल मौर्य के साथ वाराणसी के सारनाथ अपने दीदी के घर पूजा में सम्मलित होने जा रहे थे। जैसे ही देवकली बाजार के समीप पहुंचा कि जौनपुर से केराकत की तरफ तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को साइड मारते हुए फरार हो गया। ट्रक की साइड लगते ही बाइक सवार सड़क के किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। बाइक सवार के गिरने की आवाज सुन आस पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर घायल को एंबुलेंस बुलाकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत भेजवाया जहां दोनों की स्थित गंभीर देख चिकिस्तकों ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल चिकित्सालय रिफर कर दिया।
——इनसेट——
ट्रैक्टर की चपेट में आने से दम्पत्ति जख्मी
क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी चंद्रावती व लाल बहादुर राम बाइक पर सवार होकर केराकत बाजार से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही सरकी मार्ग के मिलन टेंट हाउस के समीप पहुंचा तो दो ट्रैक्टर आपस में ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर से साइड लगने से बाइक सवार के गिर जाने से पति—पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायलावस्था में दोनों को स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां दोनों की स्थिति नाज़ुक देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। तत्पश्चात परिजन दोनों को वाराणसी के निजी चिकित्सालय में ले गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











