HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विशेष सचिव ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

JAUNPUR NEWS : विशेष सचिव ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

JAUNPUR NEWS : विशेष सचिव ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

डा. संजय यादव/बीके सिंह
बदलापुर/सिरकोनी, जौनपुर। विशेष सचिव पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन देवेंद्र पांडेय ने स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रूपचंदपुर के पशुपालक एवं विकास खंड सिरकोनी के ग्राम पंचायत बन्दीपुर में लम्पी वायरस से संक्रमित गायों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पशुपालक मुन्ना सिंह की तीन गाय लम्पी वायरस से संक्रमित पायी गयी एवं रामफेर पाल के 5 गोवंश संक्रमित पाये गये। उन्होंने संक्रमित गायों की स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को फिटकरी नीम की पत्ती को उबालकर धुलाई की जाए और संबंधित पशुधन प्रसार अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रतिदिन इनका इलाज करना सुनिश्चित करें तथा विकासखंड की अन्य संक्रमित गायों को चिन्हित करते हुए तत्काल टीकाकरण कराया जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 50000 टीका उपलब्ध है, प्रत्येक ब्लॉक में युद्ध स्तर पर टीकाकरण कर शासन को अवगत कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जितने भी गोवंश संक्रमित हैं और जो स्वस्थ हो रहे हैं, उनके संबंध में रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read