HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कचगांव में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में...

JAUNPUR NEWS : कचगांव में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में इकट्ठा की गई मिट्टी

JAUNPUR NEWS : कचगांव में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में इकट्ठा की गई मिट्टी

देश के वीर सपूतों व उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता: ईओ
रमेश चन्द्र यादव
जफराबाद, जौनपुर। नगर पंचायत कचगांव में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी इकट्ठा की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों व उनकी कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। इस अमृत कलश में इकट्ठा मिट्टी दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका में प्रयोग की जायेगी। अमृत कलश में मिट्टी को इकट्ठा करके जिले पर भेजा जाएगा। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे भी लगाएं। इस अवसर पर किशन कुमार सिंह, आशिफ खान, कृष्ण कुमार पांडेय, शिवम मोदनवाल, उपेंद्र सिंह, हरिकेश सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read