HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : छीने हुये अधिकार भीख में वापस नहीं मिलते: सत्येन्द्र

JAUNPUR NEWS : छीने हुये अधिकार भीख में वापस नहीं मिलते: सत्येन्द्र

JAUNPUR NEWS : छीने हुये अधिकार भीख में वापस नहीं मिलते: सत्येन्द्र

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय बीआरसी केंद्र पर अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के आह्वान पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने कहा कि पेंशन हमारा हक है, इसे लेकर रहेंगे। आगामी 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर अपने हक की लड़ाई की तैयारी को लेकर शिक्षकों, सचिवों, सफाईकर्मियों सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कही। साथ ही आगे कहा कि हम अपने अधिकार मांग रहे हैं। यह भीख नहीं है। अटेवा मंच संघर्ष कुर्बानी के लिए कमर कस चुका है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह ने एकता पर बल देते हुए संघर्ष करने पर बल दिया। जिला महामंत्री इंदु प्रकाश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक एवं कर्मचारियों का हक है, हम इसे लेकर रहेंगे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यामिनी सिंह ने एनपीएस को वापस लेने जबकि ops को स्वीकार करने की जोरदार मांग की। इसके पश्चात बक्सा अटेवा इकाई का विस्तार करते हुए लालचन्द्र यादव को अध्यक्ष, महेश तिवारी सेक्रेटरी को महामंत्री, धर्मेंद्र यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशीष लोहिया उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रजापति कोषाध्यक्ष, प्रमोद पाल संयुक्त मंत्री, डॉ चंदन मौर्य सोशल मीडिया प्रभारी सहित सभी पदों पर कार्यकारणी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल पुष्पक व आभार कार्यक्रम आयोजक अटेवा जिला संयुक्त मंत्री ब्रह्माशील यादव ने जताया। इस दौरान अटेवा जिला कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी अध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी पदाधिकारी, बक्सा ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read