JAUNPUR NEWS : श्री सर्वेश्वरी समूह ने जलवाया अलाव

JAUNPUR NEWS : श्री सर्वेश्वरी समूह ने जलवाया अलाव

प्रमोद जायसवाल
जौनपुर। कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए सामाजिक व आध्यात्मिक संस्था श्री सर्वेश्वरी समूह की जनपद शाखा द्वारा जगह—जगह अलाव जलवाया गया। शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। इसकी स्थापना अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम ने की थी और उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रमों का निर्धारण किया था। ठंड से सिकुड़े राहगीरों सहित अन्य लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था भी उसी कार्यक्रमों में से एक है।

वह पीड़ित मानवता की सेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते थे। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए श्री सर्वेश्वरी समूह हर वर्ष शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाता चला आ रहा है। समूह के सदस्यों द्वारा कलेक्ट्रेट तिराहा, रोडवेज व वन विहार मार्ग पर आश्रम के निकट चौरा माता मंदिर पर अलाव की व्यवस्था की गई जो शीतलहर तक निर्बाध रूप से जलता रहेगा। इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द सिंह, तेज बहादुर सिंह, गिरीश चंद्र सिंह, रमेश चंद्र सहित तमाम लोग मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent