HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में स्कन्दमाता स्वरूप मां...

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में स्कन्दमाता स्वरूप मां के दर्शन के लिये उमड़े श्रद्धालु

JAUNPUR NEWS : शारदीय नवरात्र: शीतला चौकियां धाम में स्कन्दमाता स्वरूप मां के दर्शन के लिये उमड़े श्रद्धालु

चौकियां धाम, जौनपुर। शारदीय नवरात्र के 5वें दिन मां शीतला चौकिया धाम में माँ के स्कन्दमाता स्वरूप के दर्शन को भक्त दिनभर डटे रहे। उधर भोर साढ़े चार बजे माँ की आरती प्रारम्भ हुई। इधर भक्तगण कतार लगाकार माँ के दर्शन के लिये आरती समापन होने का इंतजार करते रहे। आरती हो जाने के बाद जैसे ही मन्दिर पुजारी चन्द्र देव पंडा, शिव कुमार पंडा ने मुख्य कपाट खोला। दर्शन पूजन के लिये भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। आचार्यों ने बताया कि स्कन्दमाता देवी को सौभाग्य की देवी कहा जाता है। माँ के इस स्वरूप की विधिपूर्वक पूजन करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। चौकियां धाम में दिनभर घंटे, घड़ियाल की ध्वनि गुन्जायमान होती रही। महिलाओं ने कहा कि माँ को हलवा, पूड़ी, नारियल, चुनरी का चढ़ावा चढ़ाया। तत्पश्चात भक्तगण तालाब किनारे स्थित बाबा काल भैरवनाथ व पंडाल में स्थापित दुर्गा मातारानी जी का दर्शन पूजन किये। मान्यता है कि शक्तिपीठ का दर्शन करने के बाद बाबा कालभैरव का दर्शन करने से आराधना सम्पूर्ण मानी जाती है। दिनभर नौनिहालों का मुंडन तथा जनेऊ संस्कार होता रहा। सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस व पीएसी बल तैनात रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read