HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : 76वें वार्षिक सन्त समागम की सेवाओं का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : 76वें वार्षिक सन्त समागम की सेवाओं का हुआ उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : 76वें वार्षिक सन्त समागम की सेवाओं का हुआ उद्घाटन

जौनपुर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी द्वारा 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की स्वैच्छिक सेवा का शुभारंभ संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा की पावन धरा पर किया गया। सर्वविदित है कि इस वर्ष का वार्षिक निरंकारी संत समागम 28, 29 एवं 30 अक्तूबर को होगा। यह जानकारी देते हुये स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि संत निरंकारी मण्डल कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य, केन्द्रीय योजना, सलाहकार बोर्ड के सदस्य, सेवादल के अधिकारी, स्वयंसेवक, दिल्ली सहित आस—पास के क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य राज्यों सहित जौनपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने दिव्य युगल का स्वागत किया। श्री जायसवाल ने बताया कि समागम स्थल पर सेवा का उद्घाटन हुआ, हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त जो सेवा को ईश्वर भक्ति का एक अनुपम उपहार मानते हैं, वह सेवाओं में तनमयता से जुट गये और अपना अल्प योगदान देने लगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read