HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर सेवा: अजय

JAUNPUR NEWS : बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर सेवा: अजय

JAUNPUR NEWS : बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर सेवा: अजय

जौनपुर। सेवा के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी संस्था लायंस इन्टरनेशनल की जौनपुर शाखा लायंस क्लब जौनपुर राॅयल द्वारा रविवार को हंगर रिलीफ कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर के सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों में भोजन वितरण किया गया। संस्थाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। हमें इनकी उपेक्षा कदापि नहीं करना चाहिये। हंगर रिलीफ प्रोजेक्ट के चेयरमैन आनन्द साहू ने कहा कि संस्था समय समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित लायंस इंटरनेशनल के पूर्व जोन सेक्रेटरी सै. मुस्तफा हुसैन ने कहा कि अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा करना लायंस इंटरनेशनल के प्रमुख कार्यों में है और राॅयल इसमें पीछे नहीं है, यह हर्ष का विषय है। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, उपाध्यक्ष संजीव साहू अभिताष गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश किशोर, राजेन्द्र स्वर्णकार, आदेश सेठ, संतोष अग्रहरि, राजेश अग्रहरि, रवि शर्मा, प्रदीप प्रधान, राज केशरी, गौरव मिगंलानी, राकेश साहू, योगेश साहू, अतुल जायसवाल, डॉ. विष्णु गौड़, अभिषेक जायसवाल, नवीन साहू, संजय वर्मा, बालकृष्ण साहू, अजयनाथ जायसवाल, शशि गुप्ता, आशीष गुप्ता, यश बैंकर, गोपाल साहू, राकेश साहू, राजकुमार कश्यप, विनय साहू, अजय सोनकर आदि उपस्थित रहे। आभार सचिव रसाल बरनवाल व आश्रम के केयरटेकर रवि चौबे ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read