JAUNPUR NEWS : नशा उन्मूलन के लिये एसडीएम ने दिलाया शपथ
गुलाब चन्द्र यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को मड़ियाहूं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए उपजिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन से नशे के कारण बढ़ते शारीरिक एवम मानसिक समस्याओं की ओर सबका ध्यान आकृष्ट किया। क्षेत्राधिकारी ने समाज में बढ़ते अपराध का एक कारण बढ़ती हुई नशाखोरी को बताया। प्राचार्य प्रो. सुरेश पाठक ने कहा कि व्यक्तिगत और सामाजिक तौर पर पूर्ण नशाबंदी आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










