HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : केराकत विधानसभा में सपाजनों ने निकाली साइकिल यात्रा

JAUNPUR NEWS : केराकत विधानसभा में सपाजनों ने निकाली साइकिल यात्रा

JAUNPUR NEWS : केराकत विधानसभा में सपाजनों ने निकाली साइकिल यात्रा

श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विवेक यादव के नेतृत्व में चल रहे लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा के चौथे दिन मंगलवार को पराऊगंज बाजार से विधानसभा केराकत विधायक तूफानी सरोज, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा सरकार से लोकतंत्र एवं संविधान को बचाने के लिये तथा लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार विभिन्न विधानसभाओं में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केराकत विधानसभा में 85 प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है जिनके माध्यम से 15 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करके इन सामंतवादी ताकतों को कमजोर करने के लिये तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह कारवां पराऊगंज बाजार से थानागद्दी, रत्नूपुर, मोढैला, चंदवक, खुज्झी, बकुलिया, सरायबीरु, केराकत होते हुए नादौली पहुंचेगी जहां पर रात्रि विश्राम किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, जिला सचिव विजय दत्त मौर्य, विधानसभा केराकत महासचिव पवन मंडल, जलालपुर आंशिक ब्लॉक अध्यक्ष पंधारी यादव, पर्यवेक्षक अजीत यादव, प्रबंधक अमरनाथ यादव, विजय यादव एडवोकेट, सह सेक्टर प्रभारी दिनेश यादव, सेक्टर प्रभारी उदय राज यादव, रामआसरे यादव, आनंद पाल, विनय सरोज, मनीष यादव, हुकुम चंद यादव, भानु यादव, पप्पू यादव, बच्चन यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read