Jaunpur News : संस्कार भारती ने आयोजित कान्हा महोत्सव
Jaunpur News : संस्कार भारती ने आयोजित कान्हा महोत्सव
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्री राधा कृष्ण रूप सज्जा में किया प्रतिभाग
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती के तत्वावधान में कान्हा महोत्सव आयोजित हुआ। नगर के हनुमान गढ़ी लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित हुये महोत्सव में झांकी, रूप सज्जा प्रतियोगिता हुआ। साथ ही अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता 2 वर्गों में आयोजित हुआ। 60 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग लिया। प्रथम वर्ग में 3 साल तक और दूसरे वर्ग में 3 से 8 साल तक के बच्चों ने इसमें भाग लिया। राधा वर्ग में क्रमशः हर्षिता सोनी अनषी सिंह पूर्णिमा गुप्ता एव लल्ला वर्ग में भाग्य रुद्राक्ष अनमोल कृष्ण वर्ग में उज्जवल देवांश कान्हा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं युगल वर्ग में क्रमिसान्वी पार्थवी आकृत व आर्या, स्मृति एवं संस्कृति अव्वल रहीं। झांकी प्रतियोगिता में क्रमशः कृष्ण किशन आर्यन नितिन पुरस्कृत हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कार भारती काशी प्रांत संगठन मंत्री दीपक शर्मा रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल एवं संचालन का निर्वाह योग गुरु वीरेंद्र यादव वीरु एवं स्वाति ने किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान कृष्ण के विभिन्न रूप धारण किये जिसमें बच्चों के माखन खाते हुए बांसुरी बजाते, राधा के साथ डांस करने के रूप भी शामिल थे जो लोगों के मन को मोह लेने वाले थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया गया।
संस्कार भारती के अध्यक्ष अमित जायसवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार प्रकट किया। अन्त में भाजपा नेता रुपेश जायसवाल, अनिल मोदनवाल, भाजपा अजय अग्रहरी, भुवनेश्वर मोदनवाल व क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत तमाम लोगों ने श्री कृष्ण के स्वरूप बच्चों का आरती किया गया। इस दौरान वीरेंद्र वीरु, श्रवण अग्रहरि, राज कसेरा, अजेन्द्र अग्रहरि, आनंद, विकास साहू, संदीप साहू, धीरज पाटिल, अरविंद अग्रहरि, अनमोल आर्ट, अवतार, चन्दन अग्रहरि, विनायक अग्रहरी, राज गुप्ता, वेद प्रकाश जायसवाल, सिम्पू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।