JAUNPUR NEWS : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश
जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने जनपद में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हांकन की कार्यवाही कमेटी गठित कर किए जाने, मड़ियाहूं चौराहे सहित सभी लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर्स लगाने, एज पर कर्व बनाने, मुख्य मार्ग पर एंबुलेंस और पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये, जिससे दुर्घटना के उपरान्त गोल्डेन आवर में इसकी सुविधा प्राप्त किया जा सके। वाहन चलाते समय वाहन चालक द्वारा हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट न पहनने सहित अन्य यातायात नियमों के पालन न करने के संबंध में प्रवर्तन की कार्रवाई किए जाने, मुख्य मार्गों पर चालान करने, सड़क सुरक्षा संबंधी जो भी दिशा निर्देश शासन से प्राप्त हैं, उसके क्रियान्वयन, स्कूलों के वाहन चालकों के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी कैंप लगाने, स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने यातायात निरीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे 18 साल से कम उम्र के युवा जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, वाहन चलाते हुये पाए जाते हैं तो नियमों का उल्लंघन करने पर उनके अभिवावको पर रू 25000 का जुर्माना लगाया जाय। इसके अलावा जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अनफिट वाहनों खासकर स्कूली वाहनों का निलंबन करें, सड़क दुर्घटना में घायलों को चिकित्सकीय सुविधा देने के संबंध में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कम से कम समय में एंबुलेंसं उक्त स्थल तक पहुंचे जितने भी सीएचसी एवं पीएससी हैं, वहां पर एक्सीडेंट होने पर तुरंत घायलों को उपचार दिलाया जाय। साथ ही एंबुलेंस में सभी जरूरी यंत्र सही अवस्था में हो। इस अवसर पर एसीएमओ, एक्सईएन पीडब्लयूडी, जल निगम, पुलिस प्रशासन के अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










