HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ग्रामीण पत्रकारों को मिले आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ

JAUNPUR NEWS : ग्रामीण पत्रकारों को मिले आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ

JAUNPUR NEWS : ग्रामीण पत्रकारों को मिले आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। जौनपुर प्रेस क्लब के बैनर तले संगठन की मछलीशहर इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने की मांग की गई है। उक्त संगठन के तहसील अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमण्डल उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से मिला। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मांग किया कि ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में शासन की योजना के बारे में जानकारी देते हैं और क्रियान्वित होने की भी जानकारी देते हैं। सड़क पर चलते समय दुर्भाग्यवश दुर्घटना का शिकार होने पर इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड से इलाज में मदद मिलेगी। अयोध्या की भांति जौनपुर में भी ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ देने की मांग की गई है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग सिन्हा, महामंत्री सत्य नारायण यादव, कोषाध्यक्ष विपिन मौर्या, अभिषेक सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राहुल गौतम, विवेक चौरसिया, सूर्य प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read