HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रोटरी क्लब जौनपुर ने प्रतिमाह रक्तदान करने का किया...

JAUNPUR NEWS : रोटरी क्लब जौनपुर ने प्रतिमाह रक्तदान करने का किया संकल्प

JAUNPUR NEWS : रोटरी क्लब जौनपुर ने प्रतिमाह रक्तदान करने का किया संकल्प

जौनपुर। अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि के नेतृत्व में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा प्रतिमाह रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। इसी संकल्प के तहत लाइन बाजार स्थित आईएमए द्वारा संचालित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। संस्थाध्यक्ष श्री अग्रहरि ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में अनेकों संस्थाओं द्वारा दिन विशेष या आयोजन विशेष पर रक्तदान कार्यक्रम करवाया जाता है जिससे एक दिन तो समाज को संदेश जाता है परन्तु आज जरूरत है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करें और रक्तदान करें, ताकि हर व्यक्ति रक्तदान के लिए स्वतः जागृत हो जाय। यह कार्य तभी सम्भव है जब हम इस पर ज्यादा से ज्यादा चर्चा करें और प्रत्येक माह रक्तदान शिविर का आयोजन इसी उद्देश्य से किया गया है। इसी क्रम में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि हम इसका प्रचार प्रसार अनवरत रूप से करने का कार्य करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा चर्चा हो और ज्यादा लोग इससे प्रेरित हो सके। इस दौरान अधिवक्ता विकास गुप्ता, डा. संदीप विश्वकर्मा, जेसीआई जौनपुर क्लासिक के सचिव योगेश साहू इत्यादि ने भी रक्तदान किया। कुल 11 लोगों ने रक्तदान करने का नेक कार्य किया। शिविर में निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडेय, चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read