Jaunpur news: 26 दिसम्बर तक होगा पुनरीक्षण कार्यक्रम

  • 26 दिसम्बर तक होगा पुनरीक्षण कार्यक्रम

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य 17 नवम्बर से गतिमान है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 नवम्बर से 26 दिसम्बर तक नियत है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 21 नवम्बर, 22 नवम्बर एवं 28 नवम्बर, 29 नवम्बर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। इस विशेष अभियान की तिथियों में बूथ लेविल आफिसर अपने संबंधित मतदेय स्थलों पर आलेख्य मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहकर दावे और आपत्तियां यथा-फार्म-6, फार्म-6ए, फार्म-7 एवं फार्म-8 प्राप्त करेंगे। उक्त विशेष अभियान की तिथियों में समस्त सुपरवाइजर्स एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने से संबंधित मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। उक्त के अतिरिक्त विशेष अभियान की तिथि में जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण किया जाएगा।
उक्त के अतिरिक्त 17 नवम्बर को प्रकाशित मतदाता सूची मतदाता सूची में अपने एवं अपने परिवार का नाम के सदस्यों का नाम अवश्य जांचे। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है एवं अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है/रहे हैं उनसे फार्म-6, भरवाने, डबल/शिफ्टेड/मृतक मतदाताओं हेतु फार्म-7 भरवाने एवं मतदाता सूची में नाम इत्यादि के किसी विवरण में त्रुटि होने पर फार्म-8 के माध्यम से संशोधन हेतु आवेदन मतदेय स्थलों पर उपस्थित बी0एल0ओ0 के पास जमा कर सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त ECINET Moble App एवं वेबसाइट के माध्यम से मतदाता स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम देखने एवं ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा एक्त ऐप एवं पोर्टल पर उपलब्ध है। समस्त नागरिकों से अपील है कि उक्त विशेष अभियान की तिथि का अधिक से अधिक लाभ उठायें जिससे शत-प्रतिशत त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।