Jaunpur News: नेता जी की स्मृति में 22 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

  • नेता जी की स्मृति में 22 नवम्बर को लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में 22 नवम्बर दिन रविवार को सुबह 10 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर बाबा बान्हदैत्य देव धिरौली नानकार पटैला बाजार के निकट आयोजित होगा। आयोजक डॉ. सूर्यभान यादव की पहल पर आयोजित शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का निःशुल्क उपचार करेंगे। साथ ही ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच भी निःशुल्क होगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील किया है।