HomeJaunpurJaunpur News: लोक निर्माण विभाग के सड़कों की हुई समीक्षा बैठक

Jaunpur News: लोक निर्माण विभाग के सड़कों की हुई समीक्षा बैठक

  • लोक निर्माण विभाग के सड़कों की हुई समीक्षा बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में निर्माण खंड-2 लोक निर्माण विभाग की सड़कों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि बारिश के कारण जिन सड़कों पर गड्ढे या अन्य क्षति हुई है, उन्हें तत्काल मोटरेबल स्थिति में लाया जाए, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। बरसात के बाद सड़कों की स्थायी मरम्मत एवं ब्लैक टॉपिंग के लिए अभी से कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि बारिश समाप्त होते ही ब्लैक टॉपिंग का कार्य शुरू कराया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूरा हो। अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों से समयसीमा के भीतर मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से कराया जाए। कार्य में लापरवाही अथवा निर्धारित समय में कार्य पूरा न करने पर संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय।

इसके साथ ही सड़कों से सम्बन्धित समस्त सूचनाए जैसे लागत, कार्यदायी संस्था का नाम सहित अन्य सम्पूर्ण जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read