HomeJaunpurJaunpur News: अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Jaunpur News: अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

  • अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट का निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

  • महिलाओं एवं छात्राओं को मिले आत्मनिर्भरता के गुर

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सामाजिक संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित 45 दिवसीय निःशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हुआ जहां छात्राएं और महिलाएं सौंदर्य कला के साथ आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के नये आयाम सीखीं। समापन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बयालसी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अलकेश्वरी सिंह और विशिष्ट अतिथि तिलकधारी सिंह महाविद्यालय प्रोफेसर डा. माया सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस तरह से प्रशिक्षणार्थियों ने सीखने की ललक और उत्साह के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लिया जिससे उनके भीतर की प्रतिभा दिखाई दे रही है। बहुत ही सराहनीय कार्य है। महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक नेक पहल है। इसी कड़ी में बच्चियों एवं महिलाओं को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है।

प्रशिक्षक सीमा गुप्ता ने ट्रस्ट के माध्यम से 45 दिवसीय प्रशिक्षण देकर सराहनीय कार्य किया। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हुनर केवल हाथों को दक्ष नहीं बनाता, बल्कि व्यक्ति को अपने पैरों पर खड़े होने का साहस भी देता है। भविष्य में ये बच्चियां किसी पर आश्रित नहीं रहेंगी। खुद से अपनी एक पहचान बना सकती है, ऐसे बच्चों को सिर्फ एक उत्साहवर्धन की जरूरत होती है जो ट्रस्ट परिवार द्वारा लगातार कई जगहों पर एक साथ किया जा रहा है, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।

निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला में कुल 30 बच्चियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी बच्चियों और महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन में सुशीला यादव, जानकी, कोमल अग्रहरि को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के साथ क्षमा सिंह, रेखा सिंह, उर्वशी सिंह ने सभी को बच्चियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षमा सिंह ने किया। अन्त में धन्यवाद और आभार ट्रस्ट परिवार की सदस्य रेखा सिंह ने किया।

 

 

 

 

Must Read