HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्वस्थ शरीर के लिये नियमित व्यायाम जरूरी: प्रो. वन्दना

JAUNPUR NEWS : स्वस्थ शरीर के लिये नियमित व्यायाम जरूरी: प्रो. वन्दना

JAUNPUR NEWS : स्वस्थ शरीर के लिये नियमित व्यायाम जरूरी: प्रो. वन्दना

महिला छात्रावास में खुले जिम का कुलपति ने किया उद्घाट्न
अजय विश्वकर्मा/विरेन्द्र यादव
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में व्यायामशाला का उद्घाटन बुधवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने किया। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। छात्राओं के बौद्धिकता का विकास कक्षाओं में होता है जबकि स्वस्थ शरीर नियमित व्यायाम से प्राप्त होता है। विद्यार्थियों को व्यायाम को अपने नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। यह मन के तनाव को दूर करने में सहायक होता है। छात्रावास मुख्य संरक्षक प्रो. रजनीश भास्कर ने कहा कि बदलते परिवेश थोड़ी सी लापरवाही करने पर में बीमारियों का शरीर पर हमला करना आसान हो जाता है। कम आयु में लोगों को दिल का दौरा पड़ जा रहा है। इसके लिए वातावरण एवं खानपान की अहम् भूमिका है। समन्वयक आईक्यूसी प्रो. मानस पाण्डेय ने नैक दृष्टिगत छात्रावास में सुविधाओं को बढ़ाने हेतु अपने सुझाव दिये। इस अवसर पर प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. देवराज सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. झांसी मिश्रा, शुश्री जया शुक्ला, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. प्रवीण सिंह, सत्यम उपाध्याय, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, लाल बहादुर, इमाम समेत कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read