HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

JAUNPUR NEWS : रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर। रानी लक्ष्मी बाई बालिका आत्मरक्षा विषयक छह दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला ग्राम्य विकास संस्थान सिद्दीकपुर पर शासन की मंशानुसार आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डा० मनीष रघुवंशी जिला प्रशिक्षण अधिकारी, अतुल सिन्हा जिला क्रीडा अधिकारी, शोभा तिवारी जिला समन्वयक, संजय कुमार वरिष्ठ प्रशिक्षक, नीतीश मौर्य प्रदर्शक, यशवंत झा प्रचार सहायक, अमरदीप जायसवाल खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा सरस्वती माँ के चरणों में फूल समर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसमें विभिन्न विकास खंड डोभी, सुईथाकला, मुफ्तीगंज, धर्मापुर, केराकत के विभिन्न विद्यालयों के अनुदेशक (शारीरिक शिक्षा) ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक अरविन्द कुमार व सहायक प्रशिक्षक अरविन्द मौर्य ने शासन से प्राप्त विषय सूची के अंतर्गत आत्मरक्षा उसके गुण/महत्व/योगा, व्यायाम, स्टान्स, ब्लाक्स, किक, स्ट्राइक व पंच, नाजुक अंग, बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त करके अनुदेशकगण अपने विद्यालयों पर तथा शासन की मंशानुसार बालिकाओं को आत्मरक्षा के विधाओं पर प्रशिक्षण देगें जिससे जेण्डर आधारित हिंसा पर अंकुश ला सकें तथा बालिकायें सबल होकर आत्मरक्षा कर आगे बढ़ सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read