HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनजागरूकता रैली निकली

JAUNPUR NEWS : संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनजागरूकता रैली निकली

JAUNPUR NEWS : संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जनजागरूकता रैली निकली

जौनपुर। जिला टीवी चिकित्सालय से संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ जनजागरूकता रैली निकालकर किया गया। रैली को विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 3 से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग एवं सूचना विभाग अपने दिए गए कर्तव्यों एवं दायित्वों के अनुसार भागीदारी करेंगे। संचारी अभियान के दौरान सभी विभागों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर साफ-सफाई, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, मच्छर एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु गतिविधियां संपन्न करेंगे। साथ ही आम जनमानस में बीमारियों के प्रति बचाव हेतु जन जागरूकता का प्रसार भी करेंगे। संचारी अभियान के दौरान 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती टीम बनाकर घर-घर जाकर के लोगों में जन जागरूकता तथा बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगी तथा बुखार के रोगियों, मलेरिया के रोगियों, आई0एल0आई0 के लक्षण युक्त रोगियों, क्षय रोग के लक्षण के व्यक्तियों, कुष्ठ रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों, कालाजार तथा फाइलेरिया रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों को सूचित करेंगी जिसके आधार पर उनका निदान एवं उपचार कराया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि वह संचारी अभियान में योगदान देकर के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजीव यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 राकेश सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डा. बीपी सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों जैसे कृषि, पशुपालन, नगर विकास विभाग इत्यादि उपस्थित रहे। यूनिसेफ से डीएमसी गुरदीप कौर, स्वयंसेवी संस्था सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था से संजय उपाध्याय उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read