JAUNPUR NEWS : विकसित भारत चैलेंज की दूसरी विजेता प्रियंका को मिली स्कूटी

JAUNPUR NEWS : विकसित भारत चैलेंज की दूसरी विजेता प्रियंका को मिली स्कूटी

शुभांशू जायसवाल/विपिन सैनी
जौनपुर। आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा चलाए गए अभियान के तहत विकसित भारत चैलेंज की दूसरी विजेता ओलन्दगंज निवासी सुश्री प्रियंका को उनके स्थित आवास पर पहुंचकर स्कूटी विकास रथ उपहार स्वरूप भेंट किया गया। जानकारी के अनुसार प्रियंका द्वारा बनाए गए वीडियो में दर्शाए गए देश की उपलब्धियों के साथ 2047 के विकसित भारत की तस्वीर बखूबी तरीके से दर्शायी गई। अभिषेक सिंह द्वारा दिए गए उपहार पाकर प्रियंका के परिवार समेत मोहल्ले के छोटे बच्चे भी बहुत उत्साहित दिखें। अभिषेक सिंह द्वारा पूछने पर सभी लोगों ने बताया कि उन्होंने यह वीडियो देखी है। वीडियो देखकर लोग काफी प्रभावित हुए हैं। विकास रथ की यही मंशा है कि समाज में देश की उपलब्धियों के प्रति और विकसित होने की क्षमता को लेकर जागरूकता पैदा की जा सके। अभिषेक सिंह ने परिवार के साथ प्रियंका को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent