HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पौधरोपण अभियान की तैयारी की जा रही

JAUNPUR NEWS : पौधरोपण अभियान की तैयारी की जा रही

JAUNPUR NEWS : पौधरोपण अभियान की तैयारी की जा रही

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वृहद स्तर पर जनपद में पौधरोपण अभियान की तैयारी की जा रही है। अभियान के महत्व को देखते हुए इस पूरे कार्यक्रम की विभागीय स्तर पर निगरानी भी की जा रही है। पूरे प्रदेश में करीब 35 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें जनपद में करीब 52 लाख पौधे लगाने जाने का लक्ष्य निर्धारित है।

इसके सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर पौधरोपण भंडारा का भी आयोजन जनपद में किया जाएगा जिसके तहत बच्चों में पौधों का वितरण कराया जाएगा जिससे इस आयोजन में बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत समस्त कृषकों द्वारा यथासंभव 1 से 10 पौधों का रोपण अनिवार्य रूप से कराया जाय। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। शासन-प्रशासन समाज के सभी लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाकर उनका सहयोग एवं सहायता प्राप्त करते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read