HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जंगी महाविद्यालय में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जंगी महाविद्यालय में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : जंगी महाविद्यालय में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह सम्पन्न

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के असबरनपुर में स्थित जंगी महाविद्यालय में हाईस्कुल/इण्टरमीडिएट में उत्तीर्ण विकास खण्ड जलालपुर व पिण्ड्रा क्षेत्र के मेधावी छात्र/छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केराकत विधायक तूफानी सरोज के सुपुत्र धनंजय सरोज मुख्य प्रशासक जंगी महाविद्यालय असबरनपुर रहे।

इस मौके पर श्री सरोज ने कहा कि पुरस्कार एवं सम्मान से विद्यार्थियों में तार्किक शक्ति का विकास होता है। बता दें कि कार्यक्रम में 186 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य मीताराम पाल एवं संचालन धर्मसेन सरोज ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. सूबेदार वर्मा, प्रेम प्रकाश यादव, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, धनशीला यादव, प्रतिभा यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read