HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : प्रधान संघ अध्यक्ष ने गौशाला के नवनिर्मित भवन का...

JAUNPUR NEWS : प्रधान संघ अध्यक्ष ने गौशाला के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

JAUNPUR NEWS : प्रधान संघ अध्यक्ष ने गौशाला के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के कम्मरपुर स्थित गौशाले में नवनिर्मित आवास का उद्घाटन प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे द्वारा किया गया। कम्मरपुर गांव स्थित गौशाले में गौवंशों के सापेक्ष आवास की कमी थी जिससे गौवंशों के रहन सहन और खानपान में समस्या उत्पन्न हो रही थी। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल के सुझाव पर ग्राम प्रधान अनुजा सिंह द्वारा गौशाला परिसर में नये आवास का निर्माण कराया गया। बुधवार को प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने फीता काटकर आवास का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोवंशों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। आवास निर्मित होने से गोवंश के रहन सहन में सुविधा मिलेगी। ग्राम प्रधान का आभार प्रकट करते हुए डा. पालीवाल ने बताया कि खानपान और रहन सहन की समस्या के कारण गोवंशों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। इसके बन जाने से गोवंशों के स्वास्थ्य भीअच्छा रहेगा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण सिंह, ग्राम सचिव जय प्रकाश मौर्य, पत्रकार सन्तोष दीक्षित, बृजेश शुक्ला, बबलू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read