Jaunpur News : जौनपुर—मछलीशहर लोकसभा चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना

Jaunpur News : जौनपुर—मछलीशहर लोकसभा चुनाव के लिये पोलिंग पार्टियां रवाना

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर से जौनपुर सदर व मछलीशहर लोकसभा में मतदान के लिए पोलिग पार्टियों रवाना कर दी गई है और तैयारी पूरी करने का दावा किया गया है। बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर से लोकसभा क्षेत्र जौनपुर सदर व मछलीशहर में चुनाव मतदान आज होगा। इसके लिए 16000 मतदान कर्मचारी, रिजर्व कर्मचारी 2000 लगाए गए जो चुनाव करायेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टि 18000 सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं। छोटे बड़े 2000 वाहन पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना हुई है। कुल 3510 मतदान केंद्र हैं। दोनों लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी न आने पर रिजर्व में रखे गए कर्मी में 700 से अधिक कर्मचारियों को दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मतदान कर्भी भीषण गर्मी में काफी परेशान दिखे, महिला कर्मी भी परेशान रही। पोलिंग पार्टी रवाना होने के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ व दोनों लोकसभा क्षेत्र के प्रेक्षक ने निरीक्षण किया।जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। हालांकि इस दौरान काफी कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हुई लेकिन मेडिकल की कोई व्यवस्था नहीं थी। विधानसभावार वाहनों को लगाया गया था और जिन्हें पोलिंग पार्टियों को लेकर देर शाम तक रवाना होते रहे और रात तक मतदान केंद्र पर पहुंचते रहे। अधिकारियों में रिजर्व रखे गए मतदान कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा है। जरूरत पड़ने पर जिससे उनको ज़िम्मेदारी दी जा सके।

निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान करने के लिये बूथों पर रहेगा सुरक्षा के कड़ा इंतजाम
जौनपुर सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 19 लाख 37 हजार 237 मतदाता करेंगे जिसमें 10 लाख 26 हजार 234 पुरुष, 9 लाख, 50 हजार 912 महिलाएं मतदाता हैं। मछलीशहर सुरक्षित सीट पर 12 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 19 लाख 40 हजार 605 मतदाता करेंगे जिसमें 10 लाख 16 हजार 490 पुरुष और 9 लाख 24 हजार 46 महिलाएं मतदाता हैं। बूथों पर व्यवस्था का जायजा जिलाधिकारी रविंद्र मादड, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी बदलापुर अरविंद वर्मा, उपजिलाधिकारी संतवीर सिंह, तहसीलदार राकेश सिंह, राकेश कुमार, खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी ले रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent