JAUNPUR NEWS : पुत्र के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव निवासी पुत्रहन्ता अभियुक्त नेसार उर्फ नन्हकू पुत्र मूसे के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302/201 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को चालान न्यायालय भेजा गया। मालूम हो कि 30 जून की शाम से गायब रेहान के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये जहां थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने मामले का पर्दाफाश किया, वहीं हत्यारोपी के बहनोई अजमल की तहरीर पर पुत्रहन्ता नेसार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक राम विशाल सिंह, हेड कांस्टेबल अंगद सिंह व कांस्टेबल रामदवन यादव द्वारा सुइथाकला मोड़ के पास से हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में पूछताछ के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के उपरांत पुत्रहन्ता अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













