Jaunpur News : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाने के उप निरीक्षक शिवराज यादव व उनकी टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियुक्त संदीप कुमार यादव पुत्र राज कुमार यादव (23) निवासी भौसिंहपुर थाना गौराबादशाहपुर को गुरुवार को क्षेत्र के कुकूहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त कहीं बाहर भागने के फिराक में था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।