HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डेडुवाना में ग्राम पंचायत स्तरीय कैम्प लगाकर लोगों को...

JAUNPUR NEWS : डेडुवाना में ग्राम पंचायत स्तरीय कैम्प लगाकर लोगों को किया गया जागरूक

JAUNPUR NEWS : डेडुवाना में ग्राम पंचायत स्तरीय कैम्प लगाकर लोगों को किया गया जागरूक

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत डेडुवाना गाँव के पंचायत भवन पर बुधवार की सुबह विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत स्तरीय कैम्प का आयोजन हुआ। कैम्प में वैनिटी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष रखने के साथ ही गाँव के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान योजना का लाभ लेने वाले किसान सम्मान निधि शिवचंद सिंह, शौचालय किरण देवी, प्रधानमंत्री आवास प्रमोद पाठक, आयुष्मान कार्ड मनोज सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग के अनिल, समाज कल्याण अधिकारी दिनकर मौर्य, अंजली कुशवाहा, एएनएम पुष्पा पाठक, सहकारिता विभाग के अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियां को ग्रामीणों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में आये सभी लोगों का स्वागत प्रधान शैब्या सिंह व पंचायत सहायक पूजा सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रताप यादव, पूर्व प्रधान दिलीप कुमार, अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह, मुसाफिर सिंह, जिया लाल, विनोद कुमार के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read