HomeJaunpurJaunpur News: खेतासराय थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक

Jaunpur News: खेतासराय थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक

  • खेतासराय थाने में हुई शान्ति समिति की बैठक

  • होली-ईद पर शान्ति बनाये रखने की अपील

  • उपजिलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार व चेयरमैन ने दिये निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती की चेतावनी

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। होली और ईद को लेकर स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को शान्ति समिति कमेटी की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र के सम्मानित लोग, नगर पंचायत खेतासराय के चेयरमैन, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष व पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील किया।
उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि होली और ईद आपसी भाईचारे के पर्व हैं। किसी भी तरह की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि किसी भी विवाद की स्थिति में खुद फैसला न करें, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें।

नगर पंचायत के चेयरमैन वसीम अहमद ने बताया कि सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारी की जा रही है। उन्होंने दोनों समुदायों से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील किया। नायब तहसीलदार ने कहा कि जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही आयोजित किये जायं। प्रशासन सभी आवश्यक सहयोग देगा लेकिन नियमों का पालन जरूरी है। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि खेतासराय की पहचान शांति और भाईचारे से है जिसे कायम रखा जाएगा। लोगों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read