JAUNPUR NEWS : समय व शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है: चन्दन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शहर स्थित ग्लोबल स्किल डेवलपमेंट संस्था में रविवार को मोटिवेशनल सेमिनार व छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता चन्दन सेठ व असिस्टेंट प्रोफेसर टी.डी. काॅलेज डाॅ. अंजना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित किया। संस्था की छात्रा दिव्या सोनकर व रश्मि जायसवाल ने मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि चन्दन सेठ ने कहा कि आगे मुकाम हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का हौसला बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात बच्चों ने मेहनत की है। इसके लिए आप सभी लकी है। बच्चों की इस जर्नी में सबसे अहम भूमिका अभिभावकों की रही है। साथ ही बच्चों को गढ़ने में शिक्षकों की भी बहुत बड़ा योगदान है। श्री सेठ ने कहा कि समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बनाता है। इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अंजना सिंह ने कहा कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं। आज के दौर में लड़कियां सफलता अर्जित कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसे में किसी से अपेक्षा किए बिना सभी लड़कियां आत्मनिर्भर बने। शारीरिक व मानसिक रूप से ताकतवर बनने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। जब तक सफलता नहीं मिल जाती, तब तक सभी प्रयास करते रहें।मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती। सफलता उनके कदम चूमेगी। मोटिवेशनल सेमिनार में सम्मानित होने वाली छात्रा पूजा यादव, अल्का सामरिन, फात्मा असलम खान को मुख्य अतिथि चन्दन सेठ व डा. अंजना सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।संस्था के डायरेक्टर इरफान खान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व बुकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू भगवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह, संतोष यादव, प्रणव श्रीवास्तव, पंकज यादव, साजिद अंसारी, महेन्द्र यादव, प्रदीप चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










