JAUNPUR NEWS : एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत
963128
JAUNPUR NEWS : एम्बुलेंस की चपेट में आने से वृद्ध की हुई मौत
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप शुक्रवार दोपहर सड़क पार कर रहे वृद्ध एंबुलेंस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव व एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार नगर से सटे कौड़ियां गांव निवासी रामकुमार 75 वर्ष पुत्र राम अधीन शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाजार के लिए पैदल निकले थे। खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार में आ रही महाराष्ट्र प्रांत की प्राइवेट एंबुलेंस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।