HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : नपं जफराबाद ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की...

JAUNPUR NEWS : नपं जफराबाद ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय व वंदे मातरम के लगे नारे

JAUNPUR NEWS : नपं जफराबाद ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय व वंदे मातरम के लगे नारे

केएस यादव/रमेश चन्द्र यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोगों द्वारा भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए गए। बता दें कि सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय से तिरंगा यात्रा को अध्यक्ष उम्मे रहीला व प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में कस्बे के नागरिक, विद्यालय के बच्चे व सभासद व कर्मचारियों ने उपस्थित होकर जोश के साथ भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। हर घर में व दुकानों में झंडा वितरित किया गया। यह तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से होकर सुलेमानी चौराहा होते हुए पुराना ऑटो स्टैंड पर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर चेयरमैन उम्मे रहीला, प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, सुनीता देवी, जोगेंद्र निषाद, परवेज कुरैशी, दिलशाद, रविकांत, अवध नारायण, जमाल हाशमी, विवेक गिरी, शहनवाज, अजहर, संतोष राजभर, ओवैस, राजमन, निक्कू सिंह, वेद प्रकाश, ओमकार, रिजवान, सौरभ कश्यप आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read