HomeJaunpurJaunpur News : कुबा इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों में दिखा योग के...

Jaunpur News : कुबा इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों में दिखा योग के प्रति उत्साह

Jaunpur News : कुबा इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों में दिखा योग के प्रति उत्साह

विपिन, चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। उसराहटा आज़ाद स्थित कुबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक विभिन्न योगासनों जैसे भुजंगासन, मर्कटासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, वक्रासन आदि योगासनों का अभ्यास किया। योग अभ्यास फिजिकल एजुकेशन टीचर अम्बिका प्रसाद यादव द्वारा कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनवार अहमद खान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग व्यक्ति को निरोग रखने के साथ ही उन्हें शारीरिक मानसिक तथा आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है। योग, शरीर और आत्मा के सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग एक बेहतर व कारगर तरीका है। स्कूल के मैनेजर मौलाना अबरार अहमद नदवी साहब ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग बहुत जरूरी है योग करने से मानव जीवन में होने वाली तमाम बीमारियां जैसे डायबिटीज इत्यादि से मुक्ति मिलती है और मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे हमारे बच्चे जो भविष्य के कर्णधार हैं। वह हमेशा शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होकर देश एवं समाज के विकास में अपना संचित योगदान दे सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read