पोल से टकराया बारातियों का टैम्पो, सात घायल

पोल से टकराया बारातियों का टैम्पो, सात घायल

रामू कठेरिया
सिरौली, बरेली। नींद की झपकी आने से बारातियों का आटो पोल से टकरा गया। जिसमें सात बाराती घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। जिसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को थाना सिरौली के गांव बरसेर के मंगलसेन के बेटे की बारात मुरादाबाद के एक गांव में गई थी।

मंगलवार तड़के टैम्पो से बाराती घर लौट रहे थे तभी बरसेर पैट्रोल पम्प के पास पहुंचने पर चालक को नींद की झपकी आ गई और टैम्पो सड़क किनारे खड़े 33 केवी लाइन के पोल से टकरा गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया टैम्पो भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गया है। आॅटो में सात बाराती सवार थे। पोल की टक्कर से आॅटो में बैठे बरसेर के किशनपाल, वीरेंद्र, अर्जुन, अशोक, लालाराम, अर्जुन तथा संग्रामपुर के धर्मेन्द्र घायल हो गए जिनमें अर्जुन के गंभीर चोटें आई हैं। उसको उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि उच्च स समय बिजली नहीं चल रही थी वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पोल टूटने की सूचना पर बरसेर बिजली सबस्टेशन के लाइनमैन दौड़ पड़े। पोल टूटने से सिरौली की बिजली ठप हो गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat