HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : निकिता का शिक्षक के पद हुआ चयन

JAUNPUR NEWS : निकिता का शिक्षक के पद हुआ चयन

JAUNPUR NEWS : निकिता का शिक्षक के पद हुआ चयन

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरौली गांव की निकिता शुक्ला पुत्री ईश नारायण शुक्ल ने बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता के प्राथमिक विद्यालय वर्ग में चयनित होने का गौरव प्राप्त किया। बता दें कि बीते 18 अक्टूबर को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित उपर्युक्त परीक्षा में पूर्निया पटना में प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु परिणाम घोषित किया गया। निकिता के शिक्षक पद पर चयन होने की जानकारी होते ही परिवारजन, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर छा गयी। घर पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। परिवारजन डॉ. प्रेम चंद शुक्ल, डॉ. अजय शुक्ल, अरुणा शुक्ला, अजय पाण्डेय, प्रहलाद पाण्डेय, डॉ. लालजी शुक्ला, लाल चंद तिवारी, कमलेश मिश्र आदि ने घर पर आये लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read