HomeJaunpurJaunpur News: विद्यालय के बाहर से नयी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

Jaunpur News: विद्यालय के बाहर से नयी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

  • विद्यालय के बाहर से नयी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज

तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल सुइथाकला के बाहर खड़ी नई बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जूड़ापुर सुइथाकला निवासी अनिल कुमार पुत्र राम पूजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 27 सितंबर 2026 को हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक बाइक खरीदी थी। वह अपने साथी जितेंद्र मौर्य के साथ शाम करीब 5 बजे किसी काम से जूनियर हाईस्कूल सुइथाकला गये थे। काम समाप्त होने के बाद जब वह विद्यालय के बाहर पहुंचे तो निर्धारित स्थान पर उनकी बाइक नहीं मिली। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाना सरपतहां पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Must Read