JAUNPUR NEWS : नशे में धुत युवक को पड़ोसियों ने पेड़ से बांधकर पीटा, हुई मौत

JAUNPUR NEWS : नशे में धुत युवक को पड़ोसियों ने पेड़ से बांधकर पीटा, हुई मौत

शव को बोरे में बांधकर गोमती नदी में फेंका, मचा हड़कम्प

विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। नशे में धुत युवक की उसके पड़ोसियों ने पेड़ से बांध कर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिटाई करने वालों ने मृतक को पास में स्थित गोमती नदी में फेंक दिया। घटना सोमवार की रात का है। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस शव को ढूंढ रही है। बुधवार दोपहर तक शव नहीं मिला था। मामले में मृतक के मां की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के औवार गांव का है। जानकारी के अनुसार औवार गांव के वनवासी बस्ती के 22 वर्षीय सूरज वनवासी नशे का शौक़ीन था। सोमवार की रात वह नशे में घर पहुंचा और दरवाजे पर खड़े होकर उसने उल्टा पुल्टा बकना शुरू कर दिया। पड़ोसियों को उसकी हरकत नागवार लगी तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी और पेड़ से बांध दिया। देर रात तक सूरज की मौत हो गई जिससे पिटाई करने वालों का खून सूख गया। घटना को छिपाने और सबूत मिटाने के लिए वे उसे बोरे में बांधकर पास में स्थित गोमती नदी में ले जाकर फेंक दिया। सबेरे घटना की सूचना पर थानागद्दी चौकी के प्रभारी विद्यासागर सिंह सहित सीओ गौरव शर्मा, कोतवाल रामजन्म यादव मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया कि मृतक के मां की तहरीर के आधार पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है हालांकि मृतक का शव बरामद नहीं हो पाया है। बुधवार शाम को खबर लिखे जाने तक पुलिस शव की तलाश में जुटी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA