Jaunpur News : 86वें जन्मदिवस पर याद किये गये व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Jaunpur News : 86वें जन्मदिवस पर याद किये गये व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

व्यापारियों के लिये हमेशा खड़े रहते थे मिश्र जी: दिनेश टण्डन
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, 4 बार के सांसद रहे श्याम बिहारी मिश्रा के 86वें जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम नगर के सुतहट्टी बाजार स्थित जिला कैंप कार्यालय पर हुआ। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने श्री मिश्रा के व्यक्तित्व और नेतृत्व पर बताते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान जौनपुर को सदा सम्मान देते थे। पिछले 50 वर्षों में व्यापारी हित की प्रत्येक लड़ाई में आपका महत्वपूर्ण योगदान था।

इसी क्रम में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने श्री मिश्र के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के करोड़ों व्यापारियों के दिलों में राज करने वाले वह हमेशा हम लोगों के बीच मौजूद हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि वह छोटा हो या बड़ा, सभी का सम्मान करते थे। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर, जिला संरक्षक राजदेव यादव, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों ने श्री मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प चढ़ाया। इस अवसर पर रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, अनिल वर्मा, यशवंत साहू, नीरज शाह, संतोष साहू सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। अन्त में नगर महामंत्री उत्तरी मनोज साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent