Jaunpur News : नगर पंचायत जफराबाद परिवार ने निकाली तिरंगा यात्रा
Jaunpur News : नगर पंचायत जफराबाद परिवार ने निकाली तिरंगा यात्रा
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी जिसमें शामिल लोगों द्वारा भारत माता की जय व वंदेमातरम के नारे से पूरा कस्बा गूंज उठा। जानकारी के अनुसार शनिवार को कर्मचारियों द्वारा नगर पंचायत के सभी वार्डों में आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गयी।
रैली में ईओ गौरव सिंह व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल की उपस्थिति में कार्यालय के सभी कर्मचारी समस्त वार्डों में तिरंगा झण्डा हाथ में लेकर भारत माता की जय व वंदेमातरम का नारा लगाते हुये भ्रमण किये। इस दौरान अधिशासी अधिकारी श्री सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कस्बे में प्रत्येक घरों में झण्डा वितरित किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया कि झण्डे को आदर के साथ लहरायें। अपने देश की शान तिरंगे को हम आदर के साथ अपने घरों पर लहरायें। इस अवसर पर चेयरमैन प्रमोद बरनवाल, ईओ गौरव सिंह, कर्मचारी राजमन, ओमकार यादव, राकेश गुप्ता, सूरज, बबलू, आकाश, दाऊद, रामसूरत आदि मौजूद रहे।