Jaunpur News : वरिष्ठ समाजसेवी की माता ने किया पौधरोपण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। वरिष्ठ समाजसेवी, हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक एवं डायरेक्टर सिटी नर्सिंग डॉ शैख़ मोहम्मद तारिक़ की माता शैख़ रिज़वाना खातून के हाथों से सिटी नर्सिंग होम के प्रांगण में दोपहर एक बजे पौधरोपण किया गया जिसमें दर्जनों पेड़ जैसे नीम, सागौन, आम, जामुन का पौधा रहा। इस मौके पर सिटी नर्सिंग होम की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सैय्यदा हुमेरा बानो ने लोगों से बरसात में पेड़ लगाने की अपील किया। साथ ही पेड़ों से होने वाले फायदे भी बताते हुये कहा कि पेड़ों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें पेड़—पौधों की रक्षा एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर हाजी सदरुद्दीन शैख़, हाफ़िज़ अबुज़र, डॉ काशिफ अशरफ, मोहम्मद क़ासिम, सिटी नर्सिंग के समस्त स्टॉफगण आदि उपस्थित रहे। अन्त में डॉ शैख़ ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












