HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कर—करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : कर—करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : कर—करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कर—करेत्तर व राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ राजस्व की वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति लक्ष्य के सापेक्ष करने के निर्देश दिया। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुये शत-प्रतिशत वूसली सुनिश्चित करायें। बैठक में वाणिज्य कर, खनन, नगर निकाय, परिवहन आदि की वसूली की बिन्दुवार समीक्षा करते हुये सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली पूरा करने के निर्देश दिया। खनन अधिकारी को निर्देश दिया कि भट्टा मालिकों से आरसी की वसूली की जाय और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देश दिया कि साप्ताहिक समीक्षा करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। मण्डी शाहगंज एवं मुंगराबादशाहपुर का वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष क्रमिक लक्ष्य कम प्राप्ति नहीं था जिसे शत—प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिया। मछली पालन के लिए तालाब आवंटन में सभी नियमों का पालन करें और पारदर्शी तरीके से आवंटन किया जाय। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। हैसियत के पुराने प्रकरण शीघ्र निस्तारण करें और नये आवेदन में 15 दिन के भीतर आख्या लगायें। स्वामित्व, पैमाइश, अवैध भूमि अतिक्रमण को खाली कराना, आवासीय, कृषि आवंटन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जिन मदों में प्रगति नहीं हो रही है, उनकी समीक्षा करें। पुराने मुकदमों को निस्तारित करायें। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त वितरण सुनिश्चित करायें। राजस्व संबंधित सभी मुकदमों का त्वरित निस्तारण करायें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, समस्त उपजिलाधिकारीगण सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read