Jaunpur News : भाजपा नेता की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश यादव

Jaunpur News : भाजपा नेता की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यमंत्री गिरीश यादव

जम्मू—कश्मीर, सिक्किम के राज्यपाल सहित तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता जी सुशीला देवी के निधन पर शुक्रवार को सदर चुंगी स्थित उनके आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुशीला जी एक कुशल समाजसेवी थीं जिन्होंने दुर्गा वाहिनी में भी कुशल कार्य किया था। एक शिक्षक होते हुए लोगों का मार्गदर्शन करती रहीं। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। बच्चा भइया की माता जी के निधन पर सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना, पूर्व सांसद आरके सिन्हा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव ने दूरभाष के माध्यम से शोक व्यक्त किया। साथ ही श्रंद्धाजलि अर्पित किया। इसी क्रम में बच्चा भइया के सदर चुंगी आवास पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं ने पहुंचकर श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent