HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की हुई...

JAUNPUR NEWS : ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

JAUNPUR NEWS : ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बबूरीगांव सम्पर्क मार्ग पर रविवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि चार वर्ष का एक मासूम बालक घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बेलौना खुर्द गांव निवासी राजेश नाथ गौतम (55) वर्ष गनेशपुर गांव में अपने एक रिश्तेदार से मिल-जुल कर चार वर्ष के मासूम नाती के साथ बाइक से वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह बबुरीगांव मोड़ से संपर्क मार्ग पर पहुंचे थे कि हरिजन बस्ती के पास अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से धक्का लग गया जिससे वह ट्राली के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।जबकि नाती को हल्की-फुल्की चोट आई है। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं घायल नाती का इलाज चल रहा है। मृतक के दो बेटे और तीन बेटियां है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read