JAUNPUR NEWS : गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन (ट्रस्ट) की सदस्यता अभियान 1 जून से

JAUNPUR NEWS : गुरुक्षेत्र फाउण्डेशन (ट्रस्ट) की सदस्यता अभियान 1 जून से

शुभम जायसवाल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) सदस्यता अभियान के अंतर्गत 50 हजार नए सदस्य बनाएगी। संस्था के इस लक्ष्य को पाने के लिए सदस्यता अभियान के प्रभारियों को निर्देश दिए गए। 1 जून से प्रत्येक बूथ स्तर पर क्रियाशील सदस्य बनाए जाएंगे।

मंगलवार को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन (ट्रस्ट) कार्यालय में सदस्यता अभियान के लिए ट्रस्ट संरक्षक व सहसंरक्षक की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की रणनीति और लक्ष्य पर चर्चा हुई। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी प्रभारियों ने संकल्प लिया। बताया गया कि बीते वर्ष मई और जून माह में सदस्यता अभियान चलाया गया था। यह भी बताया गया कि बूथ स्तर पर क्रियाशील सदस्यों से संगठनात्मक ब्लाक अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष चुने जाएंगे।

प्रत्येक संगठनात्मक ब्लाक से एक गुरुक्षेत्र फाउंडेशन मेंबरशिप ड्राइव (जीएफमेंड्रा) के अंतर्गत सदस्य का चुनाव किया जाएगा। साथ ही गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ट्रस्ट (जीएफटी) सदस्य चुने जाएंगे। इसके बाद विधिवत प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। फिर चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे। यह पूरी प्रक्रिया आगामी दिसंबर माह तक पूरी होगी।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में इस चुनौतीपूर्ण समय में संगठन में ढांचागत बदलाव की आवश्यकता है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, संस्थापक आलोक उपाध्याय, अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय, सचिव शुभम चतुर्वेदी, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम चतुर्वेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent