JAUNPUR NEWS : मतदाता पुनरीक्षण निर्वाचन सम्बन्धी बैठक सम्पन्न
जौनपुर। मतदाता पुनरीक्षण निर्वाचन संबंधी बैठक जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां उन्होंने समस्त एईआरओ व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आवंटित बूथ के संदर्भ में बी०एल०ओ० के साथ बैठक कर 12 नवंबर तक सभी बूथ का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सर्वे रजिस्टर बन गया है या नहीं? और आगणन कराये कि कितने फार्म 6, फॉर्म 7 आ रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले मतदाताओं का सत्यापन सुनिश्चित कराये। बूथवार जेंडर रेसियो की समीक्षा करें व जल्द से जल्द सर्वे को पूर्ण कराये। उन्होंने समीक्षा किया कि कितने नाम जोड़े गए हैं। कितने नाम हटाये गए हैं। साथ ही ऐसे मृतक व्यक्ति जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में शामिल है, उनका नाम हटाने संबंधी नोटिस जारी करने तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान समस्त एईआरओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.एवं रा.) राम अक्षयबर चौहान, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















