JAUNPUR NEWS : जिला जज की अध्यक्षता में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक सम्पन्न
शिवमंगल अग्रहरि
जौनपुर। सिविल जज सी0डी0/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार 18 सितम्बर से 20 नवम्बर तक अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी विशेष संचालित अभियान के अन्तर्गत 1 नवम्बर 2023 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी की ओर से मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योति अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बृजेश कुमार, जेल अधीक्षक की ओर से डिप्टी जेलर सुभाष चन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे। सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत आगामी 8 नवम्बर 2023 को आयोजित की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















