HomeJaunpurJaunpur News: डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों संग हुई बैठक

Jaunpur News: डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों संग हुई बैठक

  • डीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों संग हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। वाराणसी खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण समय से उपलब्ध कराया जाय। मतदान केन्द्रों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक/अतिरिक्त व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाए। निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों को पहचान-पत्र जारी करने, पोलिंग एजेंटों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा वीडियोग्राफी की व्यवस्था समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ पेयजल सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस बल की ब्रीफिंग कर उन्हें निर्वाचन संबंधी दायित्वों एवं आवश्यक निर्देशों से अवगत कराने के निर्देशित किया। साथ ही कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read