शारदीय नवरात्रि डांडिया महोत्सव सीजन-9 को लेकर हुई बैठक
तेजस टूडे सं.
शाहगंज, जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर आयोजित होने वाले डांडिया महोत्सव सीजन-9 की तैयारियों को लेकर अंतिम बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूप—रेखा को अंतिम रूप देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आयोजकों ने बताया कि 12 अक्टूबर दिन सोमवार को शाम 6 बजे लक्ष्मी नारायण वाटिका हनुमानगढ़ी में पूर्वांचल का नंम्र वन डांडिया शो होगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह एवं वेद प्रकाश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बैठक में आयोजक अनुपमा अग्रहरि, धीरज पाटिल, वेद प्रकाश जायसवाल, वैदेही सखी की अध्यक्ष नीतू मिश्रा, अंजू जायसवाल, रूबी जायसवाल, नीलम अग्रहरि, बिट्टू किन्नर, रोशनी अग्रहरि, शालू मोदनवाल, अनुपमा मोदनवाल, अर्चना बरनवाल, पंकज जायसवाल, नम्रता बरनवाल आदि की उपस्थिति रही।











